फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर के दरवाजे पर होली गायन के विरोध में पथराव

विज्ञापन
फोटो21 गांव बुर्रा में छत से पथराव करते लोग। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा में दरवाजे पर होली गायन की मना करने से नाराज लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही घर में मौजूद लोगों की पिटाई की। हमले में छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने 28 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बुर्रा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार, अनोज सिंह, मोनू, गोविंद, धर्मेंद्र, विवेक, अवनीश, शैलेश सिंह, शिवम, अभय, वीरेंद्र, गौरी, योगेंद्र, अनूप, दशरथ सिंह 10-12 अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर होली गायन करने आए। उनके बड़े भाई बलराम ने उन लोगों से हाथ जोड़ कर कहा कि होली वाले दिन पिता की मृत्यु हुई है। इसलिए दरवाजे पर गायन नहीं करवाएंगे। इसी बात पर आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उन्हें व भाई को पीटने लगे। जान बचाकर वह लोग घर के अंदर घुस गए। आरोपी अंदर घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी, ट्रैक्टर और छत पर पड़ी खपरैल तोड़ दी। दूध डेयरी की मशीन में भी तोड़फोड़ की गई। हमले में ओमकार सिंह, शैलेंद्र, कुुंवरपाल, रवी कुमार, श्यामू, प्रमोद कुमार घायल हो गए। आरोपियों ने छतों पर चढ़ कर पथराव किया, जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने बवाल करने वाले 28 लाेगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें