फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डस भर्ती : परीक्षार्थी बोले-कठिन रहा पेपर

विज्ञापन
फोटो 44 परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्डस संवर्ग परीक्षा दूसरे दिन रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के दूसरे दिन भी कड़ी निगरानी और चेकिंग के बीच परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर काफी कठिन था। ऐसा पेपर तो यूपीएससी का होता है। वहीं कई परीक्षार्थियों ने कहा कि अच्छे से तैयारी कर आए थे, इसलिए प्रश्न हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। दोनों पालियों में 3456-3456 परीक्षार्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की बेल्ट, इलेक्ट्रानिक उपकरण और जूते तक उतरवा लिए गए। तीन चरणों की सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचे। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से शुरू हुई और 12 बजे तक चली। दूसरी पाली के लिए 1 बजे से प्रवेश शुरू हो गए। ये पाली 3 से 5 बजे तक चली। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पद के अनुसार परीक्षा काफी कठिन है।
-
गर्मी से हुआ बुरा हाल
परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के परिजन को केंद्र के बाहर गर्मी से परेशान होना पड़ा। दूसरी पाली से पहले कई परीक्षार्थी पेपर की तैयारी करते हुए केंद्र के बाहर नजर आए। उन्होंने बताया कि पहली पाली वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर कठिन है। गर्मी से परेशान परीक्षार्थी पेड़ की छांव और बरामदे के बीच बैठे नजर आए।
विज्ञापन

-

प्रश्नपत्र में जो प्रश्न पूछे गए थे वह किसी बड़ी परीक्षा के संबंधित लग रहे थे। इससे पहले कई प्रतियोगी परीक्षा के पेपर दिये थे, लेकिन इस तरह के प्रश्न नहीं आए थे। कई प्रश्न काफी कठिन थे। प्रदीप, नोएडा
-

सामान्य ज्ञान के साथ इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे गए हैं, जिनको हल करने में परेशानी हुई। पेपर से पहले अच्छे से तैयारी की थी, इस कारण कुछ प्रश्न हल कर दिये। अब परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है। विवेक, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें