फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मोहल्ला कुंवरपुर में युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। मोहल्ला कुंवरपुर में शनिवार शाम कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई की, दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायर किए। युवक को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर निवासी ऋषिकेश लोधी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह बाबा मोहरपाल के घर बैठा हुआ था। तभी गांव के रहने वाले राजन सिंह, हीरू उर्फ देव देव उर्फ गोलू प्रजापति वहां आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे। हमलावर कर रहे थे कि तूने देवेंद्र राजपूत का साथ दिया है, तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। वह जान बचाकर घर पर भागा, हमलावर फायरिंग करते हुए घर में घुस आए। जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित व परिजन दहशत में हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें