फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पहला रोजा आज, एक माह तक अल्लाह की इबादत करेंगे रोजेदार

विज्ञापन
फोटो 18 रमजान के लिए भोगांव में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मुस्लिम समाज के लिए पाक, इबादत और बरकत के माह रमजान की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। बुधवार को तरावीह से इबादत शुरू हुई। अब पूरे महीने मुस्लिम समाज के लोग खुदा की इबादत में शामिल हो जाएंगे।रमजान की शुरुआत से पहले बुधवार को बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। बाजारों में स्थित दुकानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान की तैयारियों के लिए खरीदारी की। बाजार में खजूर, सेवइयां, फल और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी की। खानकाह-ए-रशीदिया के सज्जादानशीन बबलू मियां ने बताया कि रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना है, जो आत्म-अनुशासन, इबादत, दान और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। इसमें रोजेदार सेहरी से इफ्तार तक भोजन-पानी से परहेज करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
पुलिस ने रमजान के माह में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने को विभिन्न इलाकों में गश्त की। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि नमाज के समय मस्जिदों के आस पास जरूर गश्त करें।

फोटो 18 रमजान के लिए भोगांव में खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें