फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 15 जनवरी तक मौसम रहेगा साफ, ठंड से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अगले कुछ दिनों तक लोगों को सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। तीन दिन से निकलने वाली तेज धूप ने लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत दी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। रविवार को जनपद का तापमान न्यूनतम 8 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाजनपद में कई दिनों से लोगों का गलन और कोहरे से बुरा हाल था। ऐसे में पिछले तीन दिन से निकलने वाली तेज धूप ने सर्दी से बड़ी राहत दी है। हालांकि सूरज डूबने के बाद हल्की ठंड का लोगों को एहसास हो रहा है। दिन में लोग पार्क व अन्य स्थानों पर धूप लेने के लिए निकल लगते हैं।
विज्ञापन


कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम अगले 4 दिनों तक साफ रहेगा पूर्वानुमान विभाग की माने तो 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8.1 से लेकर 9.4 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री से लेकर 21.5 डिग्री तक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी 4 दिन उत्तरी पश्चिमी मध्यम गति से हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें