फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्मी से राहत, तापमान में आएगी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद से सुबह और शाम को मौसम ठंडा रहने लगा है। हालांकि दिन में धूप की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग की माने तो बारिश के लिए जनपद में 5 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी बारिश के आसार जताए थे, लेकिन कहीं भी बूंदाबांदी देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

अप्रैल के महीने में ही जिले का तापमान अधिकतम 40 डिग्री से ऊपर निकल गया था। लोगों को भीषण गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम भी ठंडा हो गया। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलती हैं। हालांकि दिन में लोगों को धूप झेलने पर मजबूर होना पड़ता है। वहीं तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग की माने तो तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों में जो तापमान अधिकतम 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वह अब 33 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। दो दिनों में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें