फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तकादा करने पर ड्रिल मशीन से दुकानदार के सिर में किया छेद

विज्ञापन
फोटो 1 जिला अस्पताल में घायल रोहित मरहम पट्टी करते स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
मैनपुरी। राधा रमन रोड पर रुपये के लेनदेन के विवाद में दो भाइयों ने हमला कर एक दुकानदार को जान से मारने की कोशिश की। एक ने दुकानदार के हाथ पकड़े और दूसरे ने ड्रिल मशीन से उसके सिर में छेद कर दिया। गंभीर हालत में दुकानदार को जिला अस्पताल और वहां से पीजीआई सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने हमलावर भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा कुंज राधा रमन रोड निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह घर के पास एल्युमिनियम के गेट व खिड़की बेचने का काम करते हैं। उनके मामा के लड़के विमल शाक्य और गुलशन शाक्य निवासी विलासपुर थाना औंछा भी यही कारोबार कर रहे हैं। छह माह पहले दोनों ने उनसे 1.30 लाख रुपये उधार लिए थे और अब तक रुपये नहीं लौटाए, मांगने पर रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

नौ अप्रैल की शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। विमल व गुलशन की दुकान के सामने से गुजरते समय रुपये का तकादा किया तो दोनों उन्हें पीटने लगे। गुलशन शाक्य ने पीछे से दोनों हाथ पकड़ लिए और विमल ने सिर में बैटरी से संचालित ड्रिल मशीन से लोहे की विट को पूरी ताकत सिर में घुसा दिया। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया, हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें