फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव नगला मुंशी गोकुलपुर में बुधवार शाम एक युवक का शव बेल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

27 वर्षीय आकाश रविवार की दोपहर घर से निकला था। शाम करीब 4 बजे घर के पीछे स्थित बाग में बेल के पेड़ पर उसका शव अंगौछे के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। युवक ने खुदकुशी क्यों की इसके पीछे परिजन कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें