फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पट्टियां टीम ने 39 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में लिया प्रवेश

विज्ञापन
फोटो 16 गांव अकबेलपुर में सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अतिथि राजवीर सिंह। संवाद - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
भोगांव। अलीपुर खेड़ा क्षेत्र के गांव अकबेलपुर में वीरांगना अवंतीबाई क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पट्टियां और मुरलीनगर टीम के मध्य मैच खेला गया। पट्टियां की टीम ने मुरलीनगर की टीम को 39 रन से हराकर अगले दौरे में प्रवेश लिया। पट्टियां के बल्लेबाज सत्यम मैन ऑफ द मैच चुने गए। बल्लेबाजी करते हुए पट्टियां की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 121 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम ने 26 रन और विकास ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरलीनगर की टीम निर्धारित ओवरों में 82 रनों पर ही सिमट गई। राजवीर सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज सत्यम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उपेंद्र सिंह, महेश सिंह, वीरेश कुमार, मुनीश कुमार, अतुल राजपूत, रोहित, पवन, शेखर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें