फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हर पात्र का गोल्डन कार्ड प्राथमिकता पर बनाया जाए

विज्ञापन
फोटो 13 ट्रांजिस्ट हॉस्टल में शिकायतें सुनते पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में शिकायतें सुनीं। खरगजीत नगर की रहने वाली पूजा देवी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन पात्रों के गोल्डन कार्ड बनने से शेष हैं। उनके प्राथमिकता पर गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। जिनके गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। उन्हें इंपैनल्ड चिकित्सालयों में निशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री से बरहट के सत्यराम, आशाराम, राम नारायन, बाचाराम, विजयपाल, रामलखन, हरीराम ने आम रास्ते पर निर्माण कर अवरोध करने, गनेशपुर शरीफपुर के संजीव कुमार ने जमीन पर कब्जा करने, आसपुर की केलादेवी ने सरकारी आवास पर कब्जा करने, करीमगंज के आशुतोष पांडेय ने कब्जे को हटवाने, खिरिया के विनोद कुमार ने कब्जा करने, गाड़ीवान की संध्या गुप्ता ने कब्जे को खाली कराने की मांग की। अंगदपुर की सरोज देवी ने मकान निर्माण में अवरोध करने, बलारपुर रामनगर के लखमीचंद्र ने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन बदलवाने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, लालू जादौन, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें