फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पांच ग्राम पंचायतों को मिलीं स्वर्ण प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। पांच ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र, 29 ग्राम पंचायतों को रजत एवं 57 ग्राम पंचायतों को प्रथम बार टीबी मुक्त होने पर कांस्य पदक के रूप में महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं 25 क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की गईं।
विज्ञापन

विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनपद की 91 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कराने में ग्राम प्रधानों ने सराहनीय योगदान दिया है। संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आज चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। अब टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। पहले टीबी से पीड़ित व्यक्ति को सामाजिक रूप से स्वीकार नहीं करते थे लेकिन आज साथ में बैठना सकारात्मक संदेश है।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सरकार क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की काफी चिंता कर रही है। योजना के तहत पोषण आहार के साथ प्रतिमाह धनराशि भी मुहैया कराई जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को लक्षण महसूस हों तो क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर निशुल्क जांच कराएं। विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी ने टीबी मुक्त घोषित 91 ग्राम पंचायतों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत कंझरा, नगथर, रम्पुरा, नगला पाल एवं नगला गड़ू के प्रधानों को महात्मा गांधी की स्वंर्ण प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरसी गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. आशुतोष, चिकित्साधिकारी डाॅ. गौरव अग्रवाल, टीम लीडर उदयवीर सिंह, मोनिका यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें