बरनाहल। थाना क्षेत्रके गांव नगला मान्धाता में शनिवार शाम को एक किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। खुदकुशी की वजह को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नागला मान्धाता निवासी ध्यान पाल की नाबालिग पुत्री दिकांक्षा अपने मामा के गांव गोंदई थाना करहल में रह रही थी। शनिवार को किशोरी घर पर थी, परिजन खेत पर गए हुए थे। जब वापस लौटे तो दिकांक्षा का शव कमरे में पंखा में लगे कुंडे से लटका मिला। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया, किशोरी ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि खुदकुशी की वजह को लेकर जानकारी की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।