फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पानी गर्म करने वाली रॉड से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जिरौली स्थित एक घर में पानी गर्म करने वाली रॉड से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझा कर काबू पाया है। घटना की सूचना क्षति आंकलन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन

गांव जिरौली निवासी अखिलेश मिश्रा मैनपुरी में प्राइवेट स्कूल में शिक्षक का कार्य करते हैं और पत्नी सीमा मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे सीमा ने रॉड से पानी गर्म किया। बिजली बंद हो जाने के बाद उसने रॉड को तो बाहर निकालकर रख दिया और अन्य कामों में लग गई। दोपहर करीब 12 बजे जब बिजली आई, तो रॉड गर्म हो गई। गर्म रॉड से लकड़ी के स्टूल में आग गई गई। धीरे-धीरे आग घर में फैलने लगी, आग में घर में रखा उपयोगी सामान और कागज जलकर राख हो गए। अशोक मिश्रा ने बताया कि आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, आवश्यक दस्तावेज, 20 हजार रुपये की नकदी आदि सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें