फोटो 8 अंगौथा में कमरे में लगी आग में जला सामान। स्रोत वीडियो ग्रैब
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगौथा में मंगलवार रात एक मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में कमरे में मौजूद तीन बच्चों सहित चार लोग झुलस गए। आननफानन में तीनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया, आग में घरेलू सामान जल गया।
गांव अंगौथा निवासी चंद्रपाल कठेरिया मंगलवार की रात परिजन के साथ घर पर थे, रात के समय कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जब तक जानकारी हुई। तब तक आग कमरे में फैल चुकी थी, घर में मौजूद लोगों की चीखपुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घरेलू सामान आदि जल चुका था। आग में आठ वर्षीय ध्रुव, छह वर्षीय विराट, 12 वर्षीय सुनैना और 26 वर्षीय कविता झुलस गए। झुलसे तीन बच्चों को परिजन ने मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया है।