फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मकान के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर नकदी किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को चोर दरवाजे का कुंडा काट कर कमरे में घुस गए। अलमारी और बक्सों में रखी सोने की लौंग, एक हार, गले का लॉकेट, जंजीर, मंगलसूत्र, चार चूड़ी, सात अंगूठी, सात कड़े, पांच जोड़ी पायल व नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली, चोरी गए अनुमानित जेवर आदि की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है, आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें