फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेटी की जुदाई से आहत पिता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के नगला दूंदे में बिना मां की बेटी की शादी के बाद विदा के समय पिता उसकी जुदाई सहन नहीं कर सका और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसको आनन-फानन में सीएचसी किशनी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसको पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। नगला दूंदे के रहने वाले 40 वर्षीय धर्मपाल नाथ की पत्नी की 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पत्नी की असमय मौत के बाद उसने दो बेटियों और एक बेटे का पालन पोषण किया। धर्मपाल ने एक बेटे और एक बेटी की शादी कर दी थी। मंगलवार को उसकी दूसरी बेटी रश्मि की बारात कन्नौज जिले के गांव रुपे पुरवा हसरैन से आई थी।
विज्ञापन

बुधवार को विदाई के समय धर्मपाल बेटी की जुदाई सहन नहीं कर सका और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसको किशनी में निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने कहीं और दिखाने को कहा। परिजन उसको जिला अस्पताल इटावा ले गए। उपचार के बाद शाम को उसे घर ले आए। शुक्रवार की सुबह धर्मपाल की तबीयत अचानक फिर बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सैफ़ई के लिए रेफर कर दिया। सैफ़ई में उपचार के दौरान शनिवार की सुबह धर्मपाल की मौत हाे गई।
धर्मपाल के बहनोई गोपीनाथ ने बताया कि धर्मपाल ने पत्नी की मौत के बाद तीनों बच्चों को मुसीबत से पाला था। एक बेटा और एक बेटी की शादी करने के बाद मंगलवार को छोटी बेटी की बारात आई थी। बुधवार को विदाई के समय वह बेटी की जुदाई सहन नहीं कर पाए और उनके सीने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें