फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ‘किसानों के हितों के विरुद्ध नहीं होगा कोई निर्णय’

विज्ञापन
फोटो 24 जन चौपाल में ग्रामीणों की बात सुनते जिलाधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड घिरोर की ग्राम पंचायत फैजपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई जन चौपाल में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। चकबंदी प्रक्रिया, ग्राम समाज की भूमि, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चकबंदी के संबंध में ग्रामीणों की राय के बाद कहा कि प्रशासन किसानों के हितों के विरुद्ध कोई निर्णय नहीं लेगा। चकबंदी प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लेने से पहले ग्राम समाज की समस्त भूमि का अभिलेखीय, भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। चकबंदी, राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में पारित सभी आदेशों का परीक्षण कराया जाएगा। ताकि त्रुटियां सामने आने पर उनका निराकरण किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची ग्राम पंचायत में सार्वजनिक रूप से चस्पा कराई जाएगी।
उन्होंने जल निगम के अभियंता से कहा कि 30 जुलाई तक प्रत्येक घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए। जल निगम, पंचायत विभाग एवं संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर सभी लंबित कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। कार्य पूर्ण होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी स्वयं गांव का निरीक्षण कर जलापूर्ति की स्थिति का सत्यापन करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा सफाई व्यवस्था पर असंतोष करने पर लापरवाही पाए जाने पर निलंबन करने, गांव की आबादी को देखते हुए दो अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की रोस्टर के अनुसार तैनाती करने को जिला पंचायत राज अधिकारी को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें