फोटो 29 कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान चर्चा करते पदाधिकारी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने जिला कार्यालय पर एक समीक्षा बैठक और ‘’बहुजन स्वाभिमान संवाद’’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने की।
बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया के निर्देश पर आयोजित की गई थी। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रदीप सरोहा, प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष किशन सिंह चौधरी मौजूद रहे। प्रदीप सरोहा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए देशहित और जनकल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। किशन सिंह चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा केवल विचारों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य करके ही संभव है। डूंगर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और विकास की विचारधारा पर आधारित है। संवाद