फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फार्मर रजिस्ट्री को लेकर भिड़े पूर्व प्रधान और तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव तहसील में शनिवार शाम को एक पूर्व प्रधान और तहसीलदार के बीच फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद लेखपालों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को तहसील क्षेत्र के ग्राम राजापुर कलां के पूर्व प्रधान ब्रज किशोर फार्मर रजिस्ट्री के सत्यापन के लिए तहसीलदार गौरव कुमार से मिलने पहुंचे थे, इस दौरान तहसीलदार ने ब्रजकिशोर को थोड़ी देर में आने के लिए कहा, जब काफी देर तक तहसीलदार ने नहीं बुलाया तो ब्रजकिशोर खुद ही तहसीलदार के पास मिलने के लिए पहुंचे, इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और बात धक्का-मुक्की तक आ गई। हालांकि मौके पर मौजूद लेखपालों ने मामले को किसी तरह शांत कराया।

पूर्व प्रधान ब्रजकिशोर ने तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई महीनों से फार्मर रजिस्ट्री को लेकर तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार तहसीलदार कुछ न कुछ बहाना करके उन्हें टहला देते हैं। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाए की तहसील में सिर्फ पैसे देने वालों का ही काम होता है। तहसील में तहसीलदार ने धन उगाही के लिए दलालों को लगा रखा है। इस संबंध में तहसीलदार गौरव कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना के होने से इनकार कर दिया और कहा कि मेरे और पूर्व प्रधान के बीच में कोई भी कहा सुनी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें