बेवर। सड़क सुरक्षा माह के तहत हादसों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला कर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को नवीगंज टोला प्लाजा के पास सीओ ट्रेफिक दीपशिखा सिंह ने बाइक चालकों को हेलमेट बांटे।जागरूकता शिविर में वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित रखने की बात कही गई। एआरटीओ शिवम यादव ने कहा कि अक्सर हादसों के दौरान सामने आता है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, चार पहिया वाहन चालक सीट बैल्ट नहीं लगाए थे। नशे में वाहन चलाना और तेज रफ्तार भी हादसों की वजह बनती है। इसलिए सभी वाहन स्वामी यातायात नियमों का पालन करते हुए खुद को व परिवार को सुरक्षित रखें। इस मौके पर यातायात प्रभारी सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना बेवर आदि मौजूद रहे।