फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किसान पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बांके निवासी एक किसान ने गांव के ही तीन लोगों पर खेत पर हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम नगला बांक निवासी शिव प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मई की सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत पर गया था। इसी दौरान गांव के कुछ व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार उसके सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों से खेत को लेकर विवाद चल रहा है तथा अवैध कब्जे का मामला भी विवाद का कारण है। पुलिस ने तहरीर आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें