फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक की मौत

विज्ञापन
फोटो29 मृतक राजेश सक्सेना का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा भोगांव स्थित बाजार में खरीदारी करने आए सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक की बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। उप-निरीक्षक मोहल्ला बड़ा बाजार के रहने वाले थे। हादसे के बाद घर में मातम छाया है, भोगांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी 65 वर्षीय राजेश सक्सेना पुलिस विभाग में उप-निरीक्षक थे, वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद से वह बड़ा बाजार स्थित मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से कस्बा बाजार में खरीदारी करने आए थे। जामा मस्जिद के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भिजवाया गया, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें