फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मानसिक बीमार महिला से आपत्तिजनक हरकत करने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंदिर परिसर में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर जातिसूचक गालियां देने व धमकाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ईकरी निवासी शिवकीर्ति ने बताया कि 25 नवंबर को वह मंदिर में पुजारी से खराब हो चुके नल के बारे में बातचीत कर रहा था। तभी अजय उर्फ बंडा निवासी ग्वालटोली ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिवकीर्ति ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात को उक्त आरोपी ने मंदिर परिसर में सो रही मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी, जिसका वीडियो उन्होंने बना लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी ने उनको गालियां देते हुए धमकाया है। आरोपी अजय को गांव ग्वालटोली निवासी नवीन का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ बंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी ने बताया हिरासत में लिए गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें