फोटो21 सतपाल की मौत के बाद रोती बिलखती परिवार की महिलाएंं। संवाद
कुरावली। जनपद एटा में शनिवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कांवड़ भरने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुखद हादसे में गांव किशनपुर निवासी सत्यपाल की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से सत्यपाल के घर में मातम का माहौल है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के रहने वाले सत्यपाल हर साल की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों के साथ सोरों के कछला गंगा घाट से कांवड़ में जल लेने गए थे। शनिवार को वह गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ कांवड़ भरने के लिए निकले थे। घायलों को पीजीआई सैफई ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सत्यपाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद, मैनपुरी के जिला अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी में सतपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
फोटो21 सतपाल की मौत के बाद रोती बिलखती परिवार की महिलाएंं। संवाद