फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डिफ्थीरिया टीकाकरण अभियान आज से, 168 स्कूलों में लगेंगे शिविर

विज्ञापन
फोटो 34 डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
मैनपुरी। डिफ्थीरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए जनपद में सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान फिर से शुरू हो रहा है। यह अभियान 4, 6 और 7 अगस्त को जिले के 168 चिह्नित सरकारी, निजी विद्यालयों और मदरसों में चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पिछले टीकाकरण सत्रों में छूटे हुए बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि डिफ्थीरिया की रोकथाम स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि पूर्व में 20 से 30 अप्रैल तक चलाए गए अभियान के दौरान कुछ बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी विनय कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद में कुल 1665 संस्थान हैं, जिनमें से 168 विद्यालय ऐसे थे जो पूर्णतः छूट गए थे। इन सभी छूटे हुए विद्यालयों और वहां के बच्चों को इस नए अभियान में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा। टीकाकरण की प्रक्रिया विद्यालय-आधारित सत्रों और आउटरीच सत्रों के माध्यम से संपन्न होगी। प्रत्येक सत्र की प्रगति की निगरानी यूविन पोर्टल पर की जाएगी।
अभियान के सुचारू संचालन के लिए एक विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। इस योजना में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित आयु के अनुसार टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनसहभागिता और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय से ही डिफ्थीरिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें