फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बंदी के दिन फुटपाथ पर लगीं फड़ियों को पुलिस ने हटवाया

विज्ञापन
फोटो 1 फुटपाथ पर दुकानें लगाने से रोकते सीओ सिटी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। बाजार बंदी के दिन दुकानें बंद रहेंगी, कोई भी फुटपाथ पर फड़ी नहीं लगाएगा। सीओ सिटी ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ तांगा स्टैंड से बड़ा चौराहा तक लगीं फड़ियां हटवाईं और संचालकों को निर्धारित स्थान माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पास लगाने के लिए कहा।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह बृहस्पतिवार सुबह तांगा स्टैंड पर पहुंचे, वहां फुटपाथ पर फड़ियां लगा रहे बाहर से आए संचालकों को रोक दिया। चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर फुटपाथ पर फड़ी नहीं लगेगी। बाजार बंदी के दिन आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा अन्य दुकानें बंद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को नियम का पालन करना होगा। बाहर से आए दुकानदारों से कहा कि वह लोग बिक्री कर सकते हैं, मगर उनके लिए पहले से ही स्थान माता शीतला देवी मंदिर के पास निर्धारित है। वहीं पर अपनी फड़ियाें को लगाएं।
इसके बाद बाहर से आए दुकानदार अपना सामान वहां से माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पास ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें