फोटो 5 चंदाई में महाबली से अतिक्रमण हटवाती टीम। संवाद
- फोटो : माथुर वैश्य इंटर नेशनल क्लब की बबिता शंकर गुप्ता के गवर्नर बनने पर किया स्वागत। स्रोत संगठन
कुरावली। कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में सरकारी चकरोड व नाली की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को हटवाया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर वेदप्रकाश निवासी चंदाई ने शिकायत करके बताया था कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर फसल बोई गई है।
एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अखिल गोयल, कानूनगो बृजभूषण और लेखपाल शैलेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ चंदाई पहुंचे। राजस्व टीम ने पैमाइश करके सरकारी जमीन को चिह्नित किया। इसके बाद राजस्व टीम ने ट्रैक्टर से सरकारी जमीन पर खड़ी फसल को हटवाया। महाबली से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जे की शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।