फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दन्नाहार क्षेत्र में हाइड्रा से काट दी नहर की पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में नामजद ने हाइड्रा से नहर की पटरी काट दी, निरीक्षण के दौरान निचली गंग नहर के अधिकारी को जानकारी हुई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद जब आरोपी को फोन किया तो उसने अभद्रता की। थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।कानपुर शाखा के प्रखंड निचली गंग नहर के जिलेदार प्रथम ने बताया कि 23 दिसंबर को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी देखा कि कानपुर शाखा के किमी 49.00 के पास नहर की पटरी कटी हुई है। पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि रात को गांव जसवंपुर निवासी पिंटू सिंह ने चिरौंजी की हाइड्रा से पटरी को काटा है। ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद जब फोन पर बात की तो आरोपी ने अभद्रता की, कहा कि पटरी हमने काटी है, जो करना है, कर लेना। जब दोबारा जगह पर गए तो देखा कि कटी पटरी पर मिट्टी डली थी। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी पिंटू ने डाली है। पुलिस ने जिलेदार प्रथम की तहरीर पर आरोपी व सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें