फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: देवी रोड उपकेंद्र पर होगा मरम्मत कार्य, पांच घंटे नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत उपकेंद्र देवी रोड पर पांच जुलाई को तकनीकी सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से पोषित विभिन्न मोहल्लों के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति पांच घंटे तक बंद रहेगी। कार्य सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। अधिशासी अभियंता प्रथम अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए जरूरी कार्य सुबह नौ बजे से पहले निपटा लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देवी रोड उपकेंद्र पर पुराना वीसीवी पैनल बदलकर उसके स्थान पर नया पैनल स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। उपकेंद्र से पोषित देवी रोड, आश्रम रोड, राजा का बाग, मंडी धर्मदास, बालाजीपुरम, कचहरी रोड, सदर बाजार, जीवालाल कॉलोनी आदि क्षेत्रों के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।
एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस समयावधि से पहले ही अपने पानी के भंडारण और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम निपटा लें, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें