फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खंभे में लगे अर्थिंग तार से लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो 26 प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनी। गांव बसैत में शुक्रवार रात बिजली के खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिजन उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, बिजली विभाग का कहना है कि युवक की मौत घर के दरवाजे में आए करंट से हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसैत निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार दिवाकर की भैंस शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर के बाहर से खुल कर खेत की ओर चली गई थी। प्रदीप नंगे पैर ही भैंस को पकड़ने के लिए तालाब की तरफ गए। रास्ते में वह बिजली के खंभे में लगे अर्थ के तार से छू गए। अर्थ के तार में प्रवाहित तीव्र करंट की चपेट में आकर प्रदीप बेसुध होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें