फोटो 25 खर्रा उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य कराते विद्युत कर्मी। संवाद
मैनपुरी। जिले में बुधवार को बिजली उपकेंद्रों पर ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग और मरम्मत के चलते कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। कहीं शटडाउन लिया गया, तो कहीं फीडर में खराबी आने से बिजली गुल हो गई। हालांकि, कार्य पूरा होने और फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
33/11 केवी उपकेंद्र खर्रा पर 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग के चलते सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक आपूर्ति बंद रही। वहीं, पावर हाउस उपकेंद्र पर मरम्मत के चलते टाउन-2 और टाउन-3 की आपूर्ति शाम 4:30 से 5:30 बजे तक बंद रखी गई। देवी रोड उपकेंद्र के जीजीआईसी ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत के कारण सुबह 10:45 से 11:30 बजे तक बिजली बाधित रही। दूसरी ओर, महिला थाना और सदर बाजार फीडर में फॉल्ट आने से शाम 3:00 से 4:00 बजे तक बिजली बंद रही। करहल रोड उपकेंद्र के सरावज्ञान फीडर में भी खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई।
उपकेंद्रों पर ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग और मरम्मत का कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कराया जाता है। शटडाउन का काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। फीडरों की खराबियों को दूर कर आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। - मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता