फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सात लाेगों पर लटकी लाइसेंस निलंबन की तलवार

विज्ञापन
फोटो22 चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक सवार को समझाते टीआई। फाइल - फोटो : खेत से रेस्क्यू किया गया अजगर।
विज्ञापन
मैनपुुरी। नियम तोड़ने पर पुलिस सिर्फ चालान करती है, यह ख्याल अपने दिमाग से निकाल दें। वाहन चलाते समय नियम पालन करें, नहीं तो आपका लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है। ट्रेफिक पुलिस ने ऐसे सात वाहन स्वामियों की रिपोर्ट एआरटीओ को भेजी है।
विज्ञापन

चालान की कार्रवाई सिर्फ मजाक नहीं है, बल्कि हमेशा के लिए आपके ड्राइविंग का हक भी छीन सकती है। अगर, लगातार नियम तोड़ रहे हो तो फिर आप भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। कानून तोड़ने, दूसरों की जिंदगी मुसीबत में डालने वाले, तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने वाले अब पुलिस के निशाने पर हैं। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे सात वाहन स्वामियों की सूची कार्रवाई के लिए एआरटीओ को भेज दी है। अब बस लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शेष है, लाइसेंस निरस्त होते ही आप कानूनी तौर पर वाहन चलाने का अधिकार खो बैठेंगे। ऐसा नहीं कि आपका दूसरा लाइसेंस बन जाए, तो इसका भी कोई चांस नहीं है, कार्रवाई प्रक्रिया की जटिलता आपको गलती का पूर्ण अहसास करा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें