फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्वास्थ्य मेलों में अनुपस्थित दो डॉक्टर सहित चार का काटा वेतन

विज्ञापन
फोटो 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाटेढ़ा का निरीक्षण करते सीएमओ। स्रोत विभाग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया। इस दौरान सीएमओ ने घिरोर और बरनाहल विकास खंड के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो चिकित्सकों सहित चार कर्मचारियों का वेतन काटते हुए चिकित्साधीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य मेलों में 1956 मरीजों को उपचार दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्थान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमटापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाटेढ़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसमा का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य मेलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसमा पर डॉ. कुंजेश चौधरी मेडिकल ऑफिसर, डॉ. अरुणदीप सिंह चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक अनुपस्थित पाए गए। मनीष कुमार ऑप्टोमेट्रिस्ट, महेंद्र सिंह स्टाफ नर्स भी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण यादव को वेतन काटने के साथ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर, डॉ. यास्मीन खान, डॉ. रंजना विश्वास, डॉ. अंकुर यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें