फोटो 21 दिव्या को मिठाई खिलाते परिवार के लोग। संवाद
मैनपुरी। आशीर्वाद परिवार की बेटी दिव्या जैन ने कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) में 98.25 परसेंंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। दिव्या की सफलता पर शहर के लोग उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
दिव्या जैन शहर के आशीर्वाद परिवार की सदस्य हैं। उनका परिवर नेमीचंद्र जैन सेवा संस्थान के नाम से शहर में आपकी रसोई सहित कई सामाजिक कार्य कर रहा है। दिव्या के पिता राहुल जैन व्यवसाई हैं तो मां राखी जैन गृहणी हैं। दिव्या का बड़ा भाई ऋषभ जैन बीटेक कर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहा है। दिव्या को यह सफलता उस समय मिली है, जब उनके बाबा नेमीचंद्र जैन की तृतीय पुण्य तिथि है। दिव्या ने बताया कि उसने दूसरे प्रयास में कैट परीक्षा पास की है। दिव्या ने बिना किसी कोचिंग के ही यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि उसने घर पर ही सात से आठ घंटे प्रतिदिन ऑनलाइन पढ़ाई की। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने ताऊ संजय जैन को दिया है। दिव्या ने जिले के युवाओं से अपील की है कि सफलता का कोई शॉट कट नहीं होता है। दिव्या की सफलता पर मानिक चंद्र जैन, संजय जैन, किरनलता जैन, स्वयंप्रभा जैन, रोहित जैन, मुकेश जैन, शोभिज जैन आदि ने बधाई दी है।