मैनपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कार वितरित किए गए। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया। वह विकास की एक बड़ी लकीर खींच कर गए। इस पर केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा शेक्सपियर ने कहा था कि आज अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही मदन मोहन मालवीय का भी जन्मदिवस है। दोनों ने अपने कार्यों से महानता प्राप्त की। आज की नई पीढ़ी जजमेंटल होकर अपना निर्णय सुनाने में ज्यादा विश्वास करती है। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलें। हर प्रतियोगिता में अपना उत्तम देने का प्रयास करें। सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना सुशासन की पहली सीढ़ी है।
कुंवर आरसी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत, एकरसानंद संस्कृत महाविद्यालय के छात्र ने सरस्वती वंदना, आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदे मातरम, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज नगला हार के नीरज द्विवेदी ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, डॉ. विमल पांडेय, विशंभर तिवारी, प्रदीप तिवारी, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर जय प्रकाश यादव मौजूद रहे।
-
जन्म दिन पर पुष्प अर्पित किए
ज्योंती। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता माथुर ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश चंद्र माथुर, नीरज बाबू, मयंक बाबू, हरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार मौजूद रहे। वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया। एनसीसी छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता की। प्रधानाचार्य उमेशचंद्र यादव, मुकेश बाबू, प्रवीण यादव, गौरव द्विवेदी, संतोष कुमार, रामवीर सिंह मौजूद रहे।
-
पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया
मैनपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भोगांव में भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाकर उनके पदचिन्हों पर चलने का सकंल्प लिया। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश को समर्पित रहे। अभिषेक तिवारी, कुलदीप, गौरव शाक्य, गौतम कठेरिया, राजेंद्र सोनी, सुनील राजपूत, आस्तेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, संजय शर्मा मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
किशनी। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रंद्धाजलि दी। सांई मंदिर पर उनके चित्र पर रोली तिलक लगाया गया। बाईपास पर रानू चौहान के आवास पर भी पुष्प अर्पित किए गए। मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य, रमाशंकर तिवारी, रामनरेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, विजय चतुर्वेदी, नागेंद्र चौहान, रामबहादुर राठौर मौजूद रहे।