फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की भावना के साथ मजबूती से काम करें : डिंपल

विज्ञापन
फोटो 18 सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलती सांसद डिंपल यादव। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड जागीर क्षेत्र के कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित एक मैरिज होम में रविवार को समाजवादी पार्टी का पीडीए प्रहरी और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांसद डिंपल यादव ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सांसद ने सम्मेलन में आगामी चुनावों को लेकर बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बढ़ाने पर चर्चा की। कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की कार्यशैली बेहद अनूठी थी। नेताजी हमेशा ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच रहे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उसी भावना के साथ मिलकर मजबूती से काम करना है। कोई भी वोटर छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करें। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए संघर्ष करें। संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी होती है। इस मौके पर सुमन यादव, संध्या कठेरिया, अभिनव यादव, महेश चौहान, गुड्डू चौहान, महेंद्र यादव, सुरेश यादव, देवेंद्र यादव, सत्यम कठेरिया, संजय यादव, प्रवीन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें