फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिन के साथ रातें भी गर्म, अप्रैल 2025 का टूट सकता है रिकार्ड

विज्ञापन
फोटो 21 धूप से बचाने के लिए बच्चे का मुंह कपड़े से ढककर ले जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। दिन में जहां सूरज आसमान से लगातार आग बरसा रहा है। वहीं रातें में गर्म हो गई हैं। दिन में अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। तो वहीं रात को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलते नहीं दिख रही है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग की मानें तो वर्ष 2025 में अप्रैल माह इतना गर्म नहीं रहा। इस बार तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन




अप्रैल माह में इस बार जल्दी ही लू की शुरूआत जल्द हो गई। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सूरज की तपिश से जहां दिन भर लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं रातें भी गर्म हो रही हैं। दिन का तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो वहीं रात को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। पूर्वानुमान विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए, रातों के गर्म रहने की चेतावनी दी गई है।

आम जनमानस गर्मी से बेहाल है। दिन में बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। जूस की ठेलों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी है। तेज धूप के चलते लोगों की त्वचा भी झुलसने लगी है। चिकित्सक भी लोगों को बाहर निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह से ढककर निकलने और जरूरी काम होने पर ही जाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




वर्ष 2025 के आंकड़ों की बात करें तो अप्रैल माह में अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक गया था। वहीं इस बार तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री की बढ़ाेतरी की संभावना जताई गई है। वहीं हवाओं में भी इतनी गर्माहट पिछले साल नहीं थी। इस बार अप्रैल शुरू हाेने के एक हफ्ते बाद से ही लू चलने लगी है।
-



बुधवार से मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार भीषण गर्मी से लोगों को बुधवार से राहत मिलने के आसार हैं। हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन




-

बचाव के उपाय:


- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।

- बाहर निकलते समय सिर को सूती कपड़े या टोपी से ढकें।



- हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें।



- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस या तरल पदार्थों का सेवन करें।

- बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।



- शरीर में पानी की कमी न होने दें। यदि चक्कर आना, तेज सिरदर्द या उल्टी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें