फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डिजिटल लाइब्रेरी से लगेंगे ज्ञान के पंख, बच्चे सफलता की भरेंगे उड़ान

विज्ञापन
फोटो 22 अलीपुर खेड़ा में बनी लाइब्रेरी में पढ़ते विद्यार्थी। स्रोत प्रशासन - फोटो : credit
विज्ञापन
मैनपुरी। बच्चों में ज्ञान तक पहुंच बढ़ाने, शिक्षा को आधुनिक बनाने, पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल खाई को पाटने के लिए प्रथम चरण में 113 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की जा रही हैं, जिससे बच्चे आधुनिक तरीके से बड़ी मात्रा में जानकारी और संसाधनों (जैसे ई-बुक्स, ऑडियो, वीडियो) तक पहुंच सकेंगे। इससे सीखने-सिखाने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और कुशल बनेगी। इसके लिए कार्य भी तेजी से शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से कई ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन विद्या विकास-पुस्तकों से प्रगति की ओर अभियान के तहत करीब 8 डिजिटल लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

किताबों की कमी से अब किसी बच्चे की शिक्षा में व्यवधान नहीं पड़ेगा। सामान्य परीक्षा या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी हो तो बच्चों को अपने ही क्षेत्र में उससे संबंधित सभी तरह की किताबें ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध होंगी। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की जा रही है। प्रथम चरण में जनपद की 113 ग्राम पंचायत को इसके लिए चुना गया है, जहां पर डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य चल रहा है।
4.52 करोड़ का है बजट
ग्राम पंचायत में बनाई जा रही डिजिटल लाइब्रेरी के लिए शासन की ओर से करीब 4.52 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिसमें प्रति लाइब्रेरी के लिए 4 लाख रुपये का बजट है। इसमें बच्चों के लिए कंप्यूटर, स्क्रीन, एलइडी, किताबें, फर्नीचर और पीने योग्य पानी की व्यवस्था की जाएगी। एक लाइब्रेरी में रोज लगभग 30 से 40 बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

जनपद की जिन ग्राम पंचायत घरों में उपयुक्त कमरे हैं। उनमें से एक कमरे में यह डिजिटल लाइब्रेरी संचालित की जाएगी। इसमें यूपी डेस्को को तकनीकी सामान की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा हर लाइब्रेरी में करीब 566 किताबों का इंतजाम किया जाएगा, जिसमें लगभग 365 किताबें एनबीटी की और करीब 181 किताबें अन्य अन्य प्रकाशकों की होंगी। लाइब्रेरी में दो कंप्यूटर लगाए जाएंगे और इंटरनेट की निशुल्क सुविधा होगी। इससे बच्चे ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन ई-बुक्स भी पढ़ सकेंगे।
सीडीओ ने खुलवाईं लाइब्रेरी
डिजिटल लाइब्रेरी योजना के आने से पहले ही जनपद की मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु के प्रयासों से मार्च 2025 के आसपास ''''मिशन विद्या विकास- पुस्तकों से प्रगति की ओर'''' अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत कई ग्रामीण क्षेत्र चिह्नित किए गए। वहां पर स्थित पंचायत भवन के एक कमरे में बच्चों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। जनपद में 8 ग्राम पंचायत जिसमें एलाऊ, अजीत गंज, सराय मुगलपुर, दिहुली, महादेव जगतपुर, अहिरवा, आलीपुर खेड़ा और अल्लीपुर में वर्तमान में ये लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं, जिसमें रोज करीब 30 से 40 बच्चे पढ़ते हैं। समय-समय पर सीडीओ भी इन लाइब्रेरी का निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल करती है और बच्चों से बात भी करती हैं।


-
कहां होंगी कितनी लाइब्रेरी
ब्लॉक ग्राम पंचायत
बरनाहल 10
बेवर 10
घिरोर 09
जागीर 14
करहल 17
किशनी 07
कुरावली 20
मैनपुरी 12
सुल्तानगंज 14

वर्जन
जिले में 113 ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित होनी हैं। इसके लिए बजट मिल चुका है काम भी चल रहा है। जिलाधिकारी की ओर से एनबीटी को किताबों और यूपी डेस्कों को तकनीकी आपूर्ति के लिए आदेश निर्गत हो गया है। फर्नीचर और अन्य प्रकाशकों की किताबों के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। लाइब्रेरी शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को भी काफी फायदा होगा। नेहा बंधु, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें