फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तालाब के पास मिला बहादुरपुर निवासी युवक का शव

विज्ञापन
फोटो 1 एलाऊ में युवक का शव मिलने के बाद जांच करने पहुंचे सीओ सिटी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 32 वर्षीय युवक का शव शनिवार रात तालाब किनारे पड़ा मिला, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। युवक के सिर पर चोट के निशान थे, परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। रविवार को सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 28 वर्षीय रविंद्र कुमार शनिवार की शाम को घर से बाहर गए थे। देर रात परिजन को जानकारी मिली कि उनका शव तालाब किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजन ने देखा कि रविंद्र के सिर पर चोट के निशान थे, सिर से खून बह रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की, फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए। रविवार सुबह सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की, थानाध्यक्ष व मृतक के परिजन से जानकारी ली। परिजन की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। सीओ सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें