फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कोहरे में वाहन से टकराई पिकअप, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो 2 मृतक ललित का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच इटावा की ओर से आ रही पिकअप किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 19 वर्षीय ललित राजपूत पिकअप चालक था, रविवार सुबह वह इटावा की ओर से पिकअप में शकरकंद लाद कर मैनपुरी मंडी आ रहा था। पिकअप जब इटावा करहल मार्ग पर सिंहपुर नहर पुल के पास पहुंची, तभी घने कोहरे में पिकअप किसी वाहन से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ललित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथी राहुल निवासी नगला रते सदर कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए पिता रामवीर के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें