फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डीसीएफ इलेवन ने रॉकफोर्ट को 13 रनों से दी शिकस्त

विज्ञापन
फोटो 4 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सीओ संतोष कुमार सिंह। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चतुर्थ सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मैच में डीसीएफ इलेवन ने रॉकफोर्ट वीसीसी का 13 रनों से हराया।
विज्ञापन

डीसीएफ इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीसीएफ ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए। बल्लेबाज आदर्श चौहान ने 39 और अमित यादव ने 35 रनों की पारी खेली। रॉकफोर्ट के अभिषेक अग्निहोत्री ने चार और राजेश राणा ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ट की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी।
बल्लेबाज विपुल यादव ने 45 और जयकुमार ने 33 रन बनाए। डीसीएफ के अमित यादव और तनिष्क ने तीन-तीन विकेट झटके।
इससे पहले सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डीसीएफ के अमित यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सभासद राजीव मिश्रा पप्पे ने प्रदान किया। इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष अमित दीक्षित, संयोजक विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, डॉ़ बीके सिंह, आलोक गुप्ता, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायरिंग आसिफ रजा और देवेश शर्मा, स्कोरिंग आरजू सक्सेना और मृदुल रायजादा, कमेंट्री अनुराग यादव, चेतन चतुर्वेदी, नीरज यादव और सुनील शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें