फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अरविंद और प्रीती को पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो 16 क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करते धावक। स्रोत खेल कार्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस पर बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। इसमें जिले के करीब 80 धावकों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बालक वर्ग में अरविंद ने और बालिका वर्ग में प्रीती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता धावकों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलों से जुड़ाव होना बहुत जरुरी है। पांच किमी की दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर सिंधिया तिराहा होते हुए श्री ब्रह्मदेव मंदिर होकर वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।
बालक वर्ग में अरविंद ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय, ललित ने तृतीय, आशुतोष ने चतुर्थ, सौरभ पाल ने पंचम और सोनू ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में प्रीती पहले, करिश्मा दूसरे, रीना तीसरे, आरती चौथे, डिंपल पांचवें और साक्षी ने छठवां स्थान प्राप्त किया। बालक-बालिका वर्ग में तीन-तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह और क्रीड़ा अधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह, वालीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें