फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एसडीएम, नायब तहसीलदार कोर्ट का किया बहिष्कार

विज्ञापन
फोटो 6 तहसील में प्रदर्शन करते वकील। संवाद
विज्ञापन
किशनी। एसडीएम और नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली से नाराज तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में किसी वाद पर पत्रावलियों पर बहस के बाद पत्रावली आदेश में लग जाती है, लेकिन कई महीने तक आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भी महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। जब तक एसडीएम और नायब तहसीलदार कोर्ट में व्यवस्था ठीक नहीं होती तब तक अधिवक्ता दोनों कोर्ट का बहिष्कार करते रहेंगे।
अधिवक्ताओं का कहना है कि वह लोग शुक्रवार को एसडीएम गोपाल शर्मा को ज्ञापन देंगे और बहिष्कार जारी रहेगा। योगेंद्र चौहान, प्रदीप सक्सेना, आदित्य दीक्षित, उपदेश शाक्य, कमलेश दुबे, सतपाल सिंह, राहुल शाक्य, शिवकुमार शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें