फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिजली लाइन ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट

विज्ञापन
फोटो 28 जिला अस्पताल से घायल लाइनमैन को मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ज्योंती रोड ग्रामीण क्षेत्र में एक गांव में बिजली की लाइन जोड़ रहे संविदा लाइनमैन को करंट लग गया। करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। अधीक्षण अभियंता ने तत्काल प्रभाव से एसएसओ को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ज्योंति रोड ग्रामीण फीडर क्षेत्र में तैनात लाइनमैन पुष्पराज निवासी नगला पजाबा शनिवार की शाम शिकायत पर गांव विलासपुर में 11 केवी लाइन पर कार्य करने पहुंचे। शटडाउन लेने के बाद वे लाइन ठीक कर रहे थे कि अचानक लाइन चालू हो गई। इससे पुष्पराज को करंट लगा और वह पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुष्पराज को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। प्रथम जांच में मामले में ज्योंती रोड ग्रामीण फीडर पर तैनात एसएसओ की लापरवाही सामने आई है। अधीक्षण अभियंता ने एसएसओ राम सिंह को तत्काल प्रभाव से सेवा से बाहर किए जाने के आदेश दिए हैं। वहीं क्षेत्रीय उपखंड अधिकारी को एसएसओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

मामला संज्ञान में है प्रथम दृष्टया क्षेत्रीय एसएसओ की लापरवाही सामने आई है। एसएसओ ने गलत शटडाउन दिया है। संबंधित एसएसओ को सेवा से बाहर करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले संविदा एसएसओ के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें