फोटो17 नुमाइश पंडाल का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी। स्रोत विभाग
- फोटो : Archive
मैनपुरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तिथि 11 जुलाई तय की गई है। शनिवार को डीएम ने आयोजन स्थल नुमाइश पंडाल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के लिए कहा है। बताया कि 200 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को सीडीओ नेहा बंधु के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि 11 जुलाई को करीब 200 जोड़े माता शीतला देवी मंदिर परिसर स्थित नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में सात फेरे लेंगे। डीएम ने ईओ नगर पालिका को साफ-सफाई आदि व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण अधिकारी अशोक मिश्रा से विवाह में दिए जाने वाले उपहार आदि व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए कहा है। डीएम ने बताया कि आयोजन स्थल पर पंजीकरण के लिए पर्याप्त स्टॉल लगाए जाएंगे।