फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बारिश के बाद गलन और ओस का सितम

विज्ञापन
फोटो 36 बरसात के बाद सरसों की फसल को देखता किसान। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बीते मंगलवार को हुई बेमौसम बारिश ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही शीतलहर चलने और गलन बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तापमान भी घटता और बढ़ता नजर आया।
विज्ञापन

जनपद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो रविवार से हल्की बरसात के आसार जताए गए हैं। मंगलवार को बारिश होने के बाद से जनपद में एक बार फिर से सर्दी का सितम लोगों को परेशान कर रहा है।
बुधवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। वहीं बृहस्पतिवार सुबह से ही शीतलहर और ओस की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर की वजह से मौसम में गलन बढ़ गई। ऐसे में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। बच्चों को भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम 11 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री तापमान रहा। लोगों को ठंड अभी और सताएगी। वहीं रविवार को फिर से हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। बारिश अगर तेज होती है तो फसलों में नुकसान होने की भी संभावना है। मंगलवार को हुई बारिश की वजह से सरसों और आलू की फसल में कई जगह जलभराव हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें