फोटो 10 सीएचसी भोगांव पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में लटकता ताला। संवाद
मैनपुरी। कोरोना काल के दौरान सीएचसी भोगांव में एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई थी। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी सीएचसी के लिए संबंधित प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं की जा रही है। प्लांट पर वर्तमान में ताला लटक रहा है। ऑक्सीजन सिलिंडर जिला मुख्यालय स्थित प्लांट से भरवाए जा रहे हैं।
कोरोना महामारी के दौरान सीएचसी भोगांव को कोविड लेवल-1 के रूप में प्रयोग किया गया था। यहां ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई थी। लेकिन पांच साल बाद भी विभाग सीएचसी के इमरजेंसी व अन्य वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं दे सका। स्थानीय लोगों के लिए यह प्लांट निरर्थक साबित हो रहा है। मरीजों के लिए प्रतिमाह आठ से 10 हजार रुपये आने जाने में डीजल खर्च हो रहा है।