फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एमएसपी बढ़ाने के लिए निकाली बैलगाड़ी यात्रा

विज्ञापन
फोटो 29- बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट जाते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं के निस्तारण के लिए हुंकार भरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने किसानों के साथ शनिवार को शहर में बैलगाड़ी के साथ यात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सदर अभिषेक कुमार को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आलू और गन्ना के दामों में वृद्धि सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। किसान नेताओं ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा और बिजली-सिंचाई व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने शहर के करहल चौराहा से कलेक्ट्रेट तक बैलगाड़ी यात्रा निकाली। बैलगाड़ी में सवार होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान नेताओं ने तिकोनिया पार्क में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिले के किसान, मजदूर और आम नागरिक गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आलू की सरकारी खरीद दर 6500 रुपये से बढ़ाकर 15000 रुपये प्रति यूनिट करने की मांग की।
कोल्ड स्टोरेज किराए को नियंत्रित करने की भी बात कही गई। प्रदेश अध्यक्ष हरनाथ सिंह वर्मा ने ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए निर्धारित समयानुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह ने नहरों में नियमित पानी छोड़ने और बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेलों को चालू कराने की बात कही।ज्ञापन में इटावा रेंज से रजबाह की सफाई और अंश निर्धारण में गड़बड़ियों को सुधारने की मांग भी शामिल थी। डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। खुले में घूम रहे गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी ध्यान आकर्षित किया गया। ईसन नदी में गिर रहे नालों को तत्काल बंद करने और गंगाजल परियोजना के दौरान खोदी गई व टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग भी की गई।

फोटो 29- बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट जाते किसान नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें