फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बस स्टैंड के पास महिला हुई ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के बस स्टैंड के पास आठ मई को खरगजीत नगर की रहने वाली महिला ठगी का शिकार हो गई। टैक्सी दिलाने के बहाने महिला से बातचीत करने वाले टप्पेबाज सोने के कुंडल उतरवा कर ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में पुलंदर वाली बगिया निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि आठ मई की दोपहर वह पुत्री के घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची थीं। बीएसएनएल ऑफिस के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी दो युवक उनके पास आए और कहा कि आपको कहां जाना है। वह लोग टैक्सी से छोड़ देंगे। बातचीत करते हुए कहा कि गहने जेवर पीले कागज में रख लीजिए, रास्ते में गाड़ी चेक होती है। उन्होंने अपने कुंडल उतार कर पीले कागज में रख दिए। इस बीच दोनों ने लिफाफा बदल लिया। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी। वह लोग गाड़ी लाने की बात कह कर चले गए। जब काफी समय हो गया तो उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा तो वह खाली था। ठगों की काफी तलाश की, मगर वह लोग नहीं मिले। तहरीर मिलने के बाद शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें