फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: टायर फटने के बाद पलटी कार, सात लोग घायल

विज्ञापन
फोटो 1 कार पलटने से हुए हादसे में घायलों को एंबुलेंस से उतारते परिजन। संवाद - फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह टायर फटने के बाद कार मार्ग पर पलट गई, हादसे में कार में सवार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सभी लोग जखई, जसराना जा रहे थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी अमन कुमार वर्तमान में पत्नी व बच्चों के साथ कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव कमालपुर स्थित ससुराल में रह रहे हैं। रविवार को तीन वर्षीय पुत्र अभय का मुंडन होना था, सुबह अमन अपनी पत्नी गीता देवी, मां मूर्ति देवी, बहन बबली, भांजे राहुल, सास धन देवी निवासी कमालपुर छिबरामऊ, भाभी मिथलेश और सात वर्षीय पुत्री परी के साथ कार से जखई जसराना फिरोजाबाद के लिए निकले थे। सुबह करीब 11 बजे कार जब थाना क्षेत्र में मैनपुरी-आगरा मार्ग सैनिक स्कूल के सामने पहुंची, तभी अचानक कार का टायर फट गया। अनियंत्रित हुई कार मार्ग पर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें